1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी पर व्यापारियों का उबाल, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी पर व्यापारियों का उबाल, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी पर व्यापारियों का उबाल, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा एवं सोनौली व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह से मिले और चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें :- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP विधायक का छलका दर्द, कहा-एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते कहीं न कहीं मन में थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई

इस दौरान व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा के अध्यक्ष संतोष अग्रहरी तथा सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—

“यदि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं की, तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।”

व्यापारियों की शिकायतों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश ने कसा तंज,बोले-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम, वैसे भी भाजपा राज में CM का मतलब रह गया है Courier-Messenger

सपा नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, राजकुमार नायक, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए एक कड़ा संदेश है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अब तत्काल अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले-"जब नौ साल में कुछ नहीं हुआ, तो 9 महीनों में नए मंत्री क्या करेंगे"
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...