1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में परंपरागत हस्तशिल्पी और कारीगरों का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम योगी

भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में परंपरागत हस्तशिल्पी और कारीगरों का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को 49वें भारतीय कालीन एक्सपो (49th Indian Carpet Expo) को संबोधित करते हुए कहा, कि शुरू से ही मेरा मानना ​​रहा है कि हमारे पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगर हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

By santosh singh 
Updated Date

भदोही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को 49वें भारतीय कालीन एक्सपो (49th Indian Carpet Expo) को संबोधित करते हुए कहा, कि शुरू से ही मेरा मानना ​​रहा है कि हमारे पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगर हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एक स्वतंत्र समिति बनाई थी, जिसने मुझे बताया कि भदोही में एक कालीन क्लस्टर है जिसे और विकसित किया जा सकता है। आज 96 लाख एमएसएमई इकाइयां उत्तर प्रदेश को मज़बूत कर रही हैं।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी कारपेट कल्सटर है, जो देश के अंदर कारपेट मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा केंद्र बिंदु है। इन लोगों के पास हुनर था लेकिन मंच नहीं था लेकिन सरकार के प्रोत्साहन के बाद यह सब आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ही प्रधानमंत्री ने यहां पर इंडिया एक्सपो मार्ट की स्थापना की और पिछले 4 वर्षों से लगातार इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन करते हुए यहां के हैंडमेड कारपेट को आयात की सुविधा प्राप्त हो सके इसलिए विदेशी खरीददारों को यहां पर बुलाकर उनके माध्यम से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

सीएम योगी ने कहा कि इन 96 लाख इकाइयों से 2 करोड़ से ज़्यादा लोगों को सीधा रोज़गार मिल रहा है। हम अकेले उत्तर प्रदेश से 2 लाख करोड़ रुपये का माल निर्यात कर रहे हैं। हमने उत्तर प्रदेश में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाले प्रत्येक व्यापारी को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर प्रदान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश की प्रत्येक एमएसएमई इकाई को 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा गारंटी भी प्रदान की है। सरकार ने कच्चे माल की लागत को 12-18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के लिए कदम उठाए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों ने प्रदेश के अंदर न केवल खेती-किसानी को बल्कि सर्वाधिक रोजगार का सृजन करने वाले वस्त्र उद्योग और MSME सेक्टर को भी पुनर्जीवित किया। इसी के तहत हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ परियोजना 2018 में प्रारंभ की थी। भदोही में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत हमने कारपेट को ही इसका भाग बनाया है।

हमारी सरकार उद्यमियों के साथ

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में हमारे परंपरागत हस्तशिल्पी और कारीगरों का बहुत बड़ा योगदान है। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही के शिल्प और शिल्पकारों को बढ़ावा देने हेतु आज CEPC के तत्वावधान में आयोजित 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि के चेक भी प्रदान किए। मैं आश्वस्त करता हूं कि सरकार हमेशा व्यापारियों और उद्यमियों के संग पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...