1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Travel : सुकून भरी छुट्टी बिताने के लिए ये देश है आपके लिए बेस्ट , प्राकृतिक खूबसूरती ढेरों एक्सपीरिएंस देते हैं

Travel : सुकून भरी छुट्टी बिताने के लिए ये देश है आपके लिए बेस्ट , प्राकृतिक खूबसूरती ढेरों एक्सपीरिएंस देते हैं

शांत और ताजगी से भरा ये देश आपके सुकून भरी छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती से नया एक्सपीरिएंस मिलता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Travel :  शांत और ताजगी से भरा ये देश आपके सुकून भरी छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती से नया एक्सपीरिएंस मिलता है। यहां न तो भीड़भाड़ है आर न ही शोरगुल। हम आपको वेटिकन सिटी (Vatican City ) के बारे में बता रहे है। इस शहर का आकार सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर है। ये रोम के बीचों-बीच बसा एक स्वतंत्र राज्य है और रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) का धार्मिक व प्रशासनिक केंद्र माना जाता है। यहां लगभग 800 लोग रहते हैं। यहां की सिस्टिन चैपल की फेमस छत, वेटिकन म्यूजियम और सेंट पीटर बेसिलिका काफी फेमस जगह है।

पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी

मोनाको (Monaco)
मोनाको पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसका क्षेत्रफल मात्र दो वर्ग किलोमीटर है। यह फ्रांस और भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) के बीच बसा ये देश अपने खूबसूरती और शाही लाइफस्टाइल के लिए फेमस है। यहां पर आप प्रिंस पैलेस, ऐतिहासिक मोनाको-विले (Historic Monaco-Ville), समुद्र किनारे बने शानदार बगीचे और नीले समुद्र पर घूम सकते हैं।

नीयू (Niue)
नीयू दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा कोरल आईलैंड है, जिसे प्यार से “द रॉक” भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 260 वर्ग किलोमीटर है और यहां करीब 1400 लोग रहते हैं। समुद्र तल से ऊंचा होने के कारण यह द्वीप अन्य आईलैंड से अलग दिखाई देता है। नीयू न्यूजीलैंड से लगभग 2400 मील उत्तर-पूर्व और टोंगा के पास बसा हुआ है।

 

पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...