1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tulsi Pujan Divas 2024 : आज मनाया जा रहा तुलसी पूजन दिवस, जानिए पूजा विधि

Tulsi Pujan Divas 2024 : आज मनाया जा रहा तुलसी पूजन दिवस, जानिए पूजा विधि

सनातन धर्म में तुलसी पूजन का बहुत महत्व है।  हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस पवित्र पर्व पर तुलसी माता की पूजा और उनकी उपासना की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tulsi Pujan Divas 2024 : सनातन धर्म में तुलसी पूजन का बहुत महत्व है।  हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस पवित्र पर्व पर तुलसी माता की पूजा और उनकी उपासना की जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार,  तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और मान्यता है कि तुलसी का पूजन (Tulsi Puja) करने से घर में सुख-समृद्धि और अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।  आइए जानते हैं तुलसी पूजन दिवस 2024 का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

तुलसी पूजन दिवस 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार,इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 24 दिसंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर की रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।

तुलसी पूजन विधि

लाल रंग के वस्त्र पहनकर करें पूजा
तुलसी पूजन दिवस के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें। इसके बाद, लाल रंग के वस्त्र पहनकर तुलसी के पौधे की पूजा शुरू करें।

दीपक जलाकर रखें
सबसे पहले तुलसी के पौधे की अच्छी तरह से सफाई करें और इसके आसपास रंगोली और फूलों से सजावट कर लें।
फिर जल अर्पित करें, कुमकुम और दीपक जलाकर रखें। तुलसी माता (Tulsi Mata) को 16 शृंगार अर्पित करें और उनका पूजन करें।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

पंचामृत अर्पित करें
तुलसी माता को पंचामृत, फल, माला, मिठाई आदि अर्पित करें। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप करें मंत्रों का जाप बहुत फायदेमंद माना जाता है।

प्रसाद का वितरण करें
पूजन के बाद आरती करें और लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

 तुलसी पूजन के वैदिक मंत्र
1. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
2. देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः,
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...