उत्तर प्रदेश विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 (Biennial Elections-2026) की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 (Biennial Elections-2026) की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी।
किस सीट की मतगणना कहां होगी?
लखनऊ: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 7 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 8 में रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ में होगी।
वाराणसी: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 2 में स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, वाराणसी में होगी।
आगरा: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 2 में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा में होगी।
मेरठ: स्नातक सीट की मतगणना हॉल A और शिक्षक सीट की हॉल B में गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ में होगी।
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1, कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली में होगी।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1 और 2, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग, गोरखपुर में होगी।