यूपी के श्रावस्ती जिले (Shravasti District) की भिनगा कोतवाली (Bhinga Kotwali) क्षेत्र के बसंतापुर गांव (Basantapur Village) के पास राप्ती नदी में नहाते समय तीन किशोरियां डूब गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर एक को बचा लिया लेकिन दो नदी की धारा में गायब हो गई।
श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले (Shravasti District) की भिनगा कोतवाली (Bhinga Kotwali) क्षेत्र के बसंतापुर गांव (Basantapur Village) के पास राप्ती नदी में नहाते समय तीन किशोरियां डूब गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर एक को बचा लिया लेकिन दो नदी की धारा में गायब हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक किशोरी के शव को बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
बसंतापुर गांव निवासी गुंजना, रेशमा और सोनवा थाना (Sonwa Police Station) क्षेत्र के तरवाताल कठौतिया निवासी रिंका सहेलियों के साथ राप्ती नदी (Rapti River) के किनारे भैंस चराने गई थीं। भैंस चराने के बाद वे नदी में नहाने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। शोर सुनकर पास मौजूद दो युवकों ने रेशमा को बाल पकड़कर बाहर निकाल लिया।