1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी के 42 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट्स

UP Rain Alert : यूपी के 42 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट्स

यूपी (UP) में धूप और काले बादलों के आंख मिचौली का दौर जारी है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है की आज 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के छींटे पड़ सकतें है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में तेज धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में धूप और काले बादलों के आंख मिचौली का दौर जारी है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है की आज 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के छींटे पड़ सकतें है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में तेज धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से अलग अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है।

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी (IMD)  के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को यूपी के करीब लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी,अयोध्या,अंबेडकर नगर,आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंड़ा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बागपत, और सहारनपुर समेत आस पास के जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. 26,27,28 और 29 मई को भी अलग अलग जिलों में बारिश की संभावना है।

मई के आखरी हफ्ते में भी होगी बारिश

बीएचयू (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव (Meteorologist Professor Manoj Kumar Srivastava) ने बताया की यूपी (UP) में मई के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर देखा जाएगा। अनुमान है अलग अलग जिलों में 28 मई तक बादलों की आवाजाही रहेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। हालांकि तापमान में बहुत उतार चढ़ाव फिलहाल नहीं देखा जाएगा।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...