1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPSC Topper 2024 : ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे ने UPSC परीक्षा में जानें किस विषय का किया था चयन, सात सालों की कड़ी मेहनत पर था विश्वास

UPSC Topper 2024 : ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे ने UPSC परीक्षा में जानें किस विषय का किया था चयन, सात सालों की कड़ी मेहनत पर था विश्वास

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के घोषित नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी के प्रयागराज जिले की बेटी शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर (Shakti Dubey All India Topper) बनी हैं। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्‍ट्री (जैव रसायन)  में एमएससी की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के घोषित नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी के प्रयागराज जिले की बेटी शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर (Shakti Dubey All India Topper) बनी हैं।  2018 में पोस्‍ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। सात सालों की ‘तपस्‍या’ के बाद उन्‍होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है। उनकी सफलता पर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्‍तों और शिक्षकों को दिया है।

पढ़ें :- Apple Pay की जल्द भारत में होगी एंट्री, गूगल पे और फोन पे जैसे ऐप्स से होगी सीधी टक्कर

वैकल्पिक विषय राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध

शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) से बायोकेमिस्ट्री (Biochemistry) में बीएससी किया है। पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद शक्ति दुबे ने तय किया कि वह सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी करेंगी।  एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक करियर विकल्प नहीं बल्कि देश की सेवा करने का जरिया भी है।

इंटरव्यू के दौरान जब शक्ति से पूछा गया कि जैसे अयोध्या को राम के लिए और काशी को शिव के लिए देखा जाता है वैसे ही प्रयागराज को किस पहचान से देखा जाना चाहिए। इस पर उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि प्रयागराज की पहचान त्रिवेणी संगम से है। जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती मिलती हैं। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक अत्यंत पवित्र स्थल है।

‘टॉपर बनने के बारे में नहीं सोचा था’

पढ़ें :- बर्ड फ्लू खतरों के बीच सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत समेत 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात किया बैन

शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने बताया कि वह 2018 से लेकर लगातार अपने उद्देश्‍य को पाने का प्रयास कर रही थीं। सात सालों की कड़ी मेहनत के बाद उनको परीक्षा पास करने का पूरा विश्‍वास था, लेकिन वह टॉप कर जाएंगी, ऐसा उन्‍होंने सपने में भी नहीं सोचा था।

शक्ति दुबे रैंक 1

यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।

हर्षिता गोयल रैंक 2

नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं।

पढ़ें :- Video-नेहरू जैकेट पहन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया सरप्राइज, जानें कैसा रहा रियक्शन?

अर्चित पराग डोंगरे रैंक 3

अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

मार्गी चिराग​​ शाह रैंक 4

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

आकाश गर्ग रैंक 5

कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान मिला है।

पढ़ें :- VIDEO : जो भी बीवी शादी के बाद घर से भागेगी, मुझे बताना मैं दौड़ाकर गोली मारूंगा...' मेरठ के प्रदीप ने पहले पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, फिर वीडियो शेयर कर कबूला जुर्म

कोमल पूनिया रैंक 6

कोमल सहारनपुर से हैं।

आयुषी बंसल रैंक 7

आयुषी ने UPSC 2023 में 97वीं और 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी। इनका जन्‍म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ है। मां और पिता दोनों LIC में काम करते थे। 10 साल की उम्र में, जब वे 5वीं क्लास में थीं उनके पिता का निधन हो गया था। IIT की प्रिपरेशन के लिए वो दिल्ली आ गईं। यहां मैकेंजी एंड कंपनी में काम किया। 2022 में जॉब क्विट करके UPSC CSE प्रिपरेशन शुरू की।

राज कृष्ण झा रैंक 8

राज कृष्ण झा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग नेपाल के जापा डिस्ट्रिक्ट से हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई के बाद मोतीलाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। फिर साल 2018 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम जॉइन किया। अभी कोल्हापुर में कार्यरत थे।

आदित्य विक्रम अग्रवाल रैंक 9

पढ़ें :- भाजपा बांटो और राज करो की राजनीति करते हैं, जिला पंचायत प्रमुख का चुनाव बैलट से कराए जाएं: संजय सिंह

आदित्य हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने NIT इलाहाबद से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech. किया है। UPSC में एंथ्रोपॉलॉजी को मेन्स का ऑप्शनल सब्जेक्ट रखा था।

मयंक त्रिपाठी रैंक 10

मयंक यूपी के कन्नौज से हैं। मयंक ने अपने पहले अटेम्‍प्‍ट में 337 रैंक हासिल की थी। इस बार अपने दूसरे अटेम्‍प्‍ट में उन्‍हें 10वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका चयन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था। उनके पिता कलेक्टरेट में प्रधान सहायक हैं।

15 दिनों बाद आएगी मार्कशीट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)  की तरफ से सितंबर में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों के अंक करीब 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...