1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US lifts ban on Iranian oil : अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाया बैन ,  माना जा रहा वैश्विक बाजार में बड़ा भूचाल

US lifts ban on Iranian oil : अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाया बैन ,  माना जा रहा वैश्विक बाजार में बड़ा भूचाल

ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स के धूमते पहिए से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार का खेल बदलने वाला है। लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत आखिरकार लाईन पकड़ने लगी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US lifts ban on Iranian oil :  ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स के धूमते पहिए से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार का खेल बदलने वाला है। लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत आखिरकार लाईन पकड़ने लगी है। खबरों के अनुसार, ईरान के दावों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री पर लगे कड़े प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटा लिया है। इस फैसले के बाद कच्चे तेल के Global market में एक बड़ा भूचाल आना तय माना जा रहा है।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

आपको बता दें कि हाल ही में Donald Trump की एक तीखी टिप्पणी से नाराज, भारी तनाव और वॉकआउट के बावजूद दोनों देशों की टेक्निकल टीमें बैक-चैनल से लगातार बातचीत करती रहीं। इसी का नतीजा है कि दोनों देशों के बीच एक बड़ा एमओयू (MOU) साइन हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

 तेल की रिकॉर्ड सप्लाई
प्रतिबंध हटते ही ईरान स्मार्ट प्लेयर बनते हुए बैन हटने के महज एक हफ्ते के भीतर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 36 मिलियन बैरल कच्चे तेल की Bumper supply कर दी है। इतना ही नहीं, 36 मिलियन बैरल तेल की एक और बड़ी खेप अभी रास्ते में है, जो जल्द ही Global market में पहुंचने वाली है।

अमेरिका से हुए इस समझौते के बाद केवल तेल की बिक्री ही शुरू नहीं हुई है, बल्कि ईरान की आर्थिक नाकेबंदी भी खत्म हो गई है। वैश्विक बैंकों में ईरान के जो खाते लंबे समय से फ्रीज पड़े थे, उन्हें फिर से पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...