1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Useful tips: सर्दियों में जैकेट और वुलेन को बिना पानी से धुले ऐसे करें साफ, दूर होगी गंदगी और बद्बू

Useful tips: सर्दियों में जैकेट और वुलेन को बिना पानी से धुले ऐसे करें साफ, दूर होगी गंदगी और बद्बू

ठंड के मौसम में सबसे बड़ी दिक्कत गर्म कपड़ों जैकेट, स्वेटर आदि को धोने की हो जाती है। क्योंकि अधिक सर्दी होने पर धूप नहीं निकलती है कपड़ों को सुखाने में दिक्कत हो जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ठंड के मौसम में सबसे बड़ी दिक्कत गर्म कपड़ों जैकेट, स्वेटर आदि को धोने की हो जाती है। क्योंकि अधिक सर्दी होने पर धूप नहीं निकलती है कपड़ों को सुखाने में दिक्कत हो जाती है।

पढ़ें :- Bengaluru Murder Case : पत्नी समेत सात लोगों की सिलबट्टे से  हत्या की, कैब ड्राइवर पुलिस हिरासत में

ऐसे में अगर जैकेट और कॉलर और आस्तिनों के आस पास बहुत गंदा हो जाता है औऱ आप उसे धोना नहीं चाहते क्योंकि जैकेट पहनने की जरुरत पड़ जाती है। तो ये क्लीनिमग हैक आपके काम आएगा। जिसकी मदद से आपके जैकेट के आने वाली बदबू और गंदगी साफ हो जाएगी।

अगर आप पफर जैकेट या फिर ऊनी जैकेट साफ करना चाहते है तो इसपर टैल्कम पाउडर की मदद से साफ हो जाएगा।
जैकेट को सबसे पहले खोलकर रख दें। अब टैल्कम पाउडर कोई सा भी अच्छी क्वालिटी का लें और उसे कॉलर बाजुओ और जैकेट पर छिड़कें।

फिर किसी पुराने सूखे टूथब्रश को लेकर गंदगी वाली जगहों पर रगड़ें। पाउडर की चिकनाई पाकर गंदगी रगड़ने से साफ हो जाएगी।
अब किसी तौलिये या रफ कपड़े को लेकर हल्के से पानी में भिगोकर अच्छी तरह से निचोड़ लें। ध्यान रहे कि तौलिया बिल्कुल हल्का गीला महसूस हो। अधिक होने पर जैकेट गीला हो सकता है।

बस अब गीले कपड़े की मदद से पूरे जैकेट को अच्छी तरह से पोंछ दे और रगड़कर साफ कर दें। ऐसा करने से जैकेट मिनटों में साफ हो जाएगा और उससे आ रही बद्बू भी चली जाएगी। अब इस जैकेट को आप सर्दियों में आसानी से पहन सकते है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...