1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद का आदर्श टीकाकरण केंद्र जिला महिला अस्पताल में रविवार के दिन भी उपलब्ध है बच्चों के टीकाकरण की सुविधा 

मुरादाबाद का आदर्श टीकाकरण केंद्र जिला महिला अस्पताल में रविवार के दिन भी उपलब्ध है बच्चों के टीकाकरण की सुविधा 

आदर्श टीकाकरण केंद्र की स्थापना स्वास्थ्य विभाग व JSI के तकनीकी सहयोग से 25 मई 2025 को जिला महिला अस्पताल, मुरादाबाद में स्थापना की गई थी.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- जिला स्वास्थ्य समिति मुरादाबाद के सभागार में जनपद में टीकाकरण कार्यक्रमों की उपलब्धि व कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों हेतु संचालित गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुविधाजनक टीकाकरण सेवाएं से अवगत करना था. साथ ही साथ 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जिला महिला अस्पताल में निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई जा रही है. उन अविभावकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने समय पर अपने टीकाकरण पूरा करवाया.

पढ़ें :- सपा का नया फार्मूला, हर मुसलमान अपने 4-4 दोस्त हिन्दू बनाये, तभी बीजेपी का अंत हो सकता है:- एमपी जावेद अली

आदर्श टीकाकरण केंद्र की स्थापना के एक साल पुरे होने के अवसर पर जिला महिला अस्पताल के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मुख्याथिति महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ शैफाली सिंह, जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेसिया मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यचिकित्सा अधिकारी कुलदीप सिंह ने की. आदर्श टीकाकरण केंद्र की स्थापना स्वास्थ्य विभाग व JSI के तकनीकी सहयोग से 25 मई 2025 को जिला महिला अस्पताल, मुरादाबाद में स्थापना की गई थी. इस केंद्र का उद्देश्य लाभार्थियों को टीकाकरण के दौरान बेहतर वातावरण एवं सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. मॉडल टीकाकरण केंद्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त टीकाकरण कक्ष, बच्चों के लिए आकर्षक प्ले एरिया, वैक्सीन भंडारण हेतु उच्च गुणवत्ता का कोल्ड-चेन कक्ष, धात्री माताओं के लिए पृथक स्तनपान कक्ष, अभिभावकों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय भी उपलब्ध है. साथ ही साथ 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जिला महिला अस्पताल में निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई जा रही है.स्थापना के बाद से अब तक जिला महिला अस्पताल स्थित आदर्श टीकाकरण केंद्र में 6284 बच्चों तथा 4040 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है. जनपद मुरादाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकीरपुर एवं टाउनहॉल पर भी मॉडल टीकाकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. जिला महिला अस्पताल स्थित आदर्श टीकाकरण केंद्र की विशेषता यह है कि यहां सप्ताह के सातों दिन, रविवार सहित, नियमित टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध हैं. रविवार को सत्र आयोजित करने का उद्देश्य नौकरीपेशा अभिभावकों को कार्यदिवसों में अवकाश लेने की आवश्यकता से बचाना तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सुविधाजनक समय पर टीकाकरण उपलब्ध कराना है.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- दो धड़ो में बटी सपा, पीडीए सम्म्मेलन में नही बुलाई गई सांसद रुचि वीरा हुए खफा, कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करूंगी शिकायत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...