1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video: पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, टूटा कांच, फेंकी स्याही

Video: पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, टूटा कांच, फेंकी स्याही

पुणे में जर्नलिस्ट निखिल वागले की कार पर शुक्रवार रात कुछ लोगो ने हमला कर दिया। पत्रकार निखिल वागले ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर लाल कृष्ण आडवाणी औऱ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराष्ट्र। पुणे में जर्नलिस्ट निखिल वागले की कार पर शुक्रवार रात कुछ लोगो ने हमला कर दिया। पत्रकार निखिल वागले ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर लाल कृष्ण आडवाणी औऱ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की आलोचना की थी।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के अमरावती में आनंद मठ आश्रम के प्रमुख पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी के चलते उन पर यह हमला हुआ। इस दौरान पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी हर स्याही फेंकी गई। साथ ही निखिल वागले के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला भाजपा नेता सुनील देवधर की शिकायत पर पुणे पुलिस ने दर्ज किया है। निखिल वागले पर आईपीसी की धारा 153ए सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निखिल वागले निर्भय बनो कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर ही इकट्टा हो गए औऱ उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान जब पत्रकार निखिल वागले की कार वहां पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया। उनकी कार का कांच तोड़ दिया गया और स्याही भी फेंकी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...