1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-ट्रेन की चपेट में आकर RAF के ASI की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव को बिहार किया रवाना

Video-ट्रेन की चपेट में आकर RAF के ASI की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव को बिहार किया रवाना

यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) के थाना सिविल लाइन (Civil Line Police Station) क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर RAF के ASI विंदा राय (ASI Vinda Rai) की मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के जिला वैशाली (District Vaishali) निवासी विंदा राय बटालियन 104 में एएसआई के पद पर तैनात था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अलीगढ़। यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) के थाना सिविल लाइन (Civil Line Police Station) क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर RAF के ASI विंदा राय (ASI Vinda Rai) की मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के जिला वैशाली (District Vaishali) निवासी विंदा राय बटालियन 104 में एएसआई के पद पर तैनात था। पोस्टमार्टम के बाद विंदा राय के शव को बिहार रवाना किया गया।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए स्थगित

विंदा राय बटालियन 104 में एएसआई के पद पर तैनात थे जो छुट्टी लेकर रविवार रात्रि जनपद वैशाली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। चलती ट्रेन में वह चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अचानक पैर फिसल गया, जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गए। RPF जीआरपी के द्वारा इलाज के लिए उनको जेएन मेडिकल ले जाया गया। जहां रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है।

पढ़ें :- UP Budget Session 2026 : बेरोजगारी-आरक्षण पर सपा-भाजपा में तकरार, डॉ. रागिनी सोनकर, बोलीं- इन दिनों आप मालिक हैं बाजार के, जो भी चाहें कीमत हमारी रखें...

सीओ विनोद कुमार ने बताया कि 104 बटालियन के हमारे यूनिट का एक एएसआइ रैंक के अधिकारी बिंदाराय थे। जो वैशाली, बिहार के रहने वाले थे. कल ये अपनी छुट्टी पर जा रहे थे। इनका ट्रेन से रिजर्वेशन था। चश्मदीदों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पे ये करीब साढ़े 8 बजे ट्रैन मे चढ़ गए थे, लेकिन, चश्मदीदों के अनुसार इनका कोई फोन आ गया। उस टाइम में तो ये ट्रेन से नीचे उतर गये और बात करने लगे।

सीओ विनोद कुमार ने बताया, फिर जब ट्रेन खुल गई, तो जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश। इस दौरान उनका पांव फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में आ गये, जिस दौरान ये हादसा हो गया। उस समय वहां मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के कार्मिक थे। इन्होंने जेएनएमसी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान करीब रात के साढ़े 11 बजे के आसपास इनकी मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...