1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Video : राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर ली शपथ, मार्शल से मिलाया हाथ

Video : राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर ली शपथ, मार्शल से मिलाया हाथ

कांग्रेस नेता और रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को संसद में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी हाथ मिलाया। शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने जय हिंद(Jai Hind) , जय संविधान (Jai Samvidhaan) का नारा लगाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को संसद में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी हाथ मिलाया। शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने जय हिंद(Jai Hind) , जय संविधान (Jai Samvidhaan) का नारा लगाया।

पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी

पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि संविधान की रक्षा करना हर देशभक्त भारतीय का कर्तव्य है, हम इस कर्तव्य को पूरी तरह से निभाएंगे। मैं, राहुल गांधी… लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के पश्चात, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूँगा, मैं भारत की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूँगा, तथा मैं जिस दायित्व को ग्रहण करने वाला हूँ, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा। जय हिंद जय संविधान

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी

अखिलेश यादव ने शपथ लेते समय उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कन्नौज से निचले सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। शपथ लेते समय उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने शपथ ली। उनके साथ ही मुजफ्फरनगर से सपा सांसद महेंद्र मलिक, कैराना से पार्टी सांसद इकरा चौधरी, फिरोजाबाद से पार्टी के लोकसभा सदस्य अक्षय यादव, बदायूं से सांसद आदित्य यादव और सपा के कई अन्य सांसदों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के नगीना से निर्वाचित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर ने भी लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली।

पढ़ें :- Video Viral : LPG Crisis के बीच श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पानी से जलेगी गैस? 'पानी से जलेगा चूल्हा, नहीं होगी एलपीजी की जरूरत...'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...