1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO- चुनावी तपिश के बीच पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव का आमना-सामना, दिल तो भाई के लिए ही धड़कता है…

VIDEO- चुनावी तपिश के बीच पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव का आमना-सामना, दिल तो भाई के लिए ही धड़कता है…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद  यादव (Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का पटना एयरपोर्ट पर छोटे भाई तेजस्वी यादव Tejashwi  Yadav) से सामना हुआ। तेजस्वी ने हंसते-खिलखिलाते इशारों-इशारों में कुछ चुटकी ली। वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद  यादव (Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का पटना एयरपोर्ट पर छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi  Yadav) से सामना हुआ। तेजस्वी ने हंसते-खिलखिलाते इशारों-इशारों में कुछ चुटकी ली। वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'

ए​क यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो भाई तो भाई ही होता है। कल पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक नज़ारा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। सामना होने पर भी सन्नाटा और सम्मान दोनों महसूस हुए। राजनीति अपने रंग में पर दिल तो भाई के लिए ही धड़कता है। तेजस्वी ने दूर से हाथ हिलाते हुए मुस्कुराकर पूछा भईया क्या खरीद रहे हैं? तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) छोटे भाई की ओर भले ही न बढ़े पर उनकी आंखें भावनाओं से भर आईं। छोटे-छोटे संवाद बड़े अहसास दिला जाते हैं। इससे पता चलता है कि रिश्तों की कीमत राजनीति से बड़ी होती है? सच्चा भाई वह है जो दूर रहकर भी दिल के करीब रहता है।

वीडियो में दिख रहा है कि तेज प्रताप यूट्यूबर के साथ एयरपोर्ट पर कपड़े की दुकान में जाते हैं। इसी दौरान तेज प्रताप का सहयोगी आकर उनको बताता है कि तेजस्वी यादव भी पास में ही हैं। तेज प्रताप के साथ खड़े यूट्यूबर को तेजस्वी अपनी जगह से ही हंसते हुए कहते हैं- शॉपिंग करा रहे हैं क्या भैया? यूट्यूबर जवाब देता है- वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।

यूट्यूबर तेजस्वी से यह पूछते हुए उनके पास जाते हैं कि कहां जा रहे हैं। तेजस्वी चुटकी लेते हुए कहते हैं तम आप बड़ा लकी हैं। यूट्यूबर पूछता है तम ऐसा है क्या। तेजस्वी कहते हैं- लग तो रहा है। तेजस्वी के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी भी हैं।

अचानक कैमरा बातचीत को दुकान के मुहाने पर खड़े होकर देख और सुन रहे तेज प्रताप की तरफ जाता है। तेज प्रताप के चेहरे के भाव एक शब्द में नहीं लिखे जा सकते। यह दुख है, गुस्सा है, हताशा है या कुछ और, यह कहना मुश्किल है। तेज प्रताप का चेहरा भारी है।

राजनीतिक तौर पर बात करें तो तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) नाम से पार्टी बना ली है और कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप खुद वैशाली जिले की महुआ सीट से लड़ रहे हैं, जहां से वो 2015 में पहली बार राजद के विधायक बने थे। वैशाली में ही राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव लड़ रहे हैं। दोनों भाई एक-दूसरे के क्षेत्र में जाकर अपने-अपने कैंडिडेट का प्रचार कर आए हैं।

पढ़ें :- तेजस्वी यादव की करीबी रितु जायसवाल भाजपा में होंगी शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलाएंगे सदस्यता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...