Two helicopters collided Video : नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह एक दिलदहलाने वाला हादसा हुआ। यहां पर लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और भारतीय मूल का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ। जो काठमांडू से लगभग 250 किमी दूर है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक हेलीपैड पर उतरने की कोशिश के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा जाते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, यह टक्कर फेरिचे हेलीपैड पर हुई, जहाँ फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर मौजूद थे। मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल हैं, जो भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक हैं।
सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नबिनराज बुढाथोकी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर खुम्बु पासांग ल्हामु फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे। शुरुआत में पुलिस ने बताया कि मृतक एक विदेशी नागरिक था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान और राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है। बाद में शव को एक हेलीकॉप्टर के जरिए लुकला ले जाया गया। इस टक्कर में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया।
विमानन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने इस टक्कर की पुष्टि की और कहा कि अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं। दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। नेपाल में पर्यटकों और पर्वतारोहियों को लाने-ले जाने, ज़रूरी सामान पहुँचाने और आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए छोटे हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।