1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

Bihar CM and Deputy CM Take Oath : भाजपा नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। यह पहली बार होगा जब भाजपा राज्य में सरकार का नेतृत्व करेगी। उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Tamil Nadu Politics TVK : तमिलनाडु में टीवीके ने पेश किया सरकार बनाने का दावा,राज्यपाल से मिले राजनेता विजय

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इसके बाद जेडीयू के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दोनों को इसी कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

इस शपथ ग्रहण में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहे। एनडीए में भाजपा, नीतीश कुमार की जेडीयू और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...