1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: महाराष्ट्र में पति ने विदेशी पत्नी को 40 दिनों तक रखा भूखा फिर घने जंगल में पेड़ से जंजीर में बांध कर मरने के लिए छोड़ा, वीडियो देख कांप जाएगी रुह

Viral video: महाराष्ट्र में पति ने विदेशी पत्नी को 40 दिनों तक रखा भूखा फिर घने जंगल में पेड़ से जंजीर में बांध कर मरने के लिए छोड़ा, वीडियो देख कांप जाएगी रुह

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार को एक महिला पेड़ में जंजीर से बंधी मिली। यह महिला अमेरिका की है और आरोप है कि महिला के पूर्व पति ने उसे जान से मारने के लिए यहां छोड़ा है ताकि जंगली जानवर उसका शिकार कर लें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार को एक महिला पेड़ में जंजीर से बंधी मिली। यह महिला अमेरिका की है और आरोप है कि महिला के पूर्व पति ने उसे जान से मारने के लिए यहां छोड़ा है ताकि जंगली जानवर उसका शिकार कर लें।

पढ़ें :- नोएडा भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज और SHO बैठकर जमीन पर क़ब्ज़ा करवाने का लगाया गंभीर आरोप, बोले-नहीं मिला न्याय तो करूंगा आत्मदाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 जुलाई को एक चरवाहे ने महिला को पेड़ से बंधा देखा था। इसके बाद चरवाहे ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसे बाद में गोवा के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि महिला कई दिनों से भूखी थी और इलाके में काफी बारिश भी हुई है। बहुत अधिक बोलने की स्थिती में नहीं है।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सड़क-पुल से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स का होगा थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट

पुलिस को महिला के पास से आधार कार्ड और अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉफी मिली है। पुलिस ने बताया कि महिला का वीजा समाप्त हो गया था और वह पिछले दस सालों से भारत में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला के पास से कई मेडिकल दस्तावेज भी मिले है जिसे देख कर पता चलता है महिला को मानसिक बीमारी है।

पुलिस ने कहा कि हॉस्पिटल में महिला द्वारा लिखे गए नोट के आधार पर उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिसने डांच शुरु कर दी है और पति की तलाश में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...