1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: बिहार में मछलियों से भरी पिकअप हुई अनियंत्रित, सड़क पर बिखरी मछली बटोरने के लिए मची लूट

Viral video: बिहार में मछलियों से भरी पिकअप हुई अनियंत्रित, सड़क पर बिखरी मछली बटोरने के लिए मची लूट

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सड़क पर मछलियां बिखरी पड़ी नजर आ रही हैं वहीं लोग उन्हें बटोरते दिख रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो बिहार के कटिहार का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सड़क पर मछलियां बिखरी पड़ी नजर आ रही हैं वहीं लोग उन्हें बटोरते दिख रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो बिहार के कटिहार का बताया जा रहा है। यहां मछलियों से एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से मछलियां सड़क पर गिर गई। मछलियों को बीनने के लिए लोगो में लूट मच गई।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये तस्वीर कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाईबारी हरिशंकर नायक स्कूल के सामने की है। जहां एक बच्चे को बचाने के लिए मछली लदी पिक अप वैन ब्रेक लेने के दौरान अनियंत्रित हो गई और गाड़ी के कंटेनर में रखीं मछली छिटककर सड़क पर गिर गईं। फिर आस-पास के लोगों ने मौके की नजाकत को देखते हुए मछलियां लूटना शुरु कर दिया। देखते ही देखते सड़क से सभी मछलियां गायब हो गईं।

पढ़ें :- सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने उगले 1.29 करोड़ रुपये, गुप्त ठिकानों में छिपी थी नकदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...