1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के सामने म​हिलाओं ने बोला ‘जय श्रीराम’ तो उनका जवाब सुन सब रह गए हैरान

Viral Video : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के सामने म​हिलाओं ने बोला ‘जय श्रीराम’ तो उनका जवाब सुन सब रह गए हैरान

Viral Video: When women chanted 'Jai Shri Ram' in front of Congress MP Priyanka Gandhi, everyone was surprised to hear her reply

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वायनाड से सांसद  प्रियंका गांधी (MP Priyanka Gandhi) इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बुधवार को संसद से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक महिला कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (MP Priyanka Gandhi Vadra) से जय श्री राम (Jai Shri Ram) कहते नजर आईं। महिला को जय श्री राम कहता सुन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी जवाब दिया।

पढ़ें :- हम एक ऐसा उत्तर प्रदेश बना रहे हैं, जहां समृद्ध विरासत के साथ भविष्य की तकनीक भी होगी: सीएम योगी

संसद परिसर में जब प्रियंका गांधी अपने समर्थकों के साथ बाहर आईं तो सांसद महिलाओं का एक समूह उनसे मिलने पहुंचा। इन महिलाओं के समूह में शामिल एक महिला ने उन्हें जय श्री राम कहा। प्रियंका गांधी ने उनकी ओर देखा और हाथ मिलाते हुए कहा जय हिन्द। उनका जवाब सुनने के बाद जब महिला उन्हें देखने लगी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि, सुनिए हम महिलाएं हैं। जय सिया राम। आप सीता को मत छोड़िये।

पढ़ें :- बाबा रामदेव ने Gen-Z का जिक्र कर सरकार को चेताया, बोले- देश में बेची जा रही हैं नौकरियां, कहीं नकल तो कहीं पेपर लीक सुधर जाओ वरना फिर करूंगा आंदोलन

सांसद प्रियंका गांधी के द्वारा यह कहने पर महिला ने सिर हिलाया और फिर तस्वीर खींचकर वापस चलीं गईं। इस वीडियो के वायरल होने पर लोग अलग – अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...