अगर आप कम बजट बढ़ाए में एक स्टाइलिश और दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने का सही मौका ढूंढ रहे थे, तो शायद यही वो मौका है। भारत में Vivo V70 सीरीज़ के लॉन्च से ठीक पहले, Vivo V60 की कीमत Flipkart पर काफी कम हो गई है।
नयी कीमत और ऑफर
Flipkart पर Vivo V60 अब ₹33,890 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹3,109 की छूट। इसके अलावा, Flipkart Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर कीमत और घटकर लगभग ₹32,195 हो जाती है। EMI विकल्प भी मौजूद हैं, जहां 36 महीने तक ₹1,192 प्रति माह की किस्त पर फोन खरीदा जा सकता है।
Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसमें पुराने फोन के बदले ₹27,600 तक का लाभ मिल सकता है। हालांकि, यह आपके पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा।
Vivo V60 के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.77-इंच AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रॉसेसर: 4nm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
स्टोरेज: 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज
बैटरी: 6,500 mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित FuntouchOS 15
कैमरा: ZEISS ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप- 50MP OIS मेन लेंस, 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रावाइड। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा।