1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ‘जब मुझे फोन किया तो मेरे घर पर दो लड़कियां थीं…’ प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले KKR मेंटर ब्रावो की गंदी बात माइक में रिकॉर्ड, मचा बवाल

‘जब मुझे फोन किया तो मेरे घर पर दो लड़कियां थीं…’ प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले KKR मेंटर ब्रावो की गंदी बात माइक में रिकॉर्ड, मचा बवाल

Dwayne Bravo's Controversial Remark : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। नए सीजन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ब्रावो ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलना चाहिए था। ये घटना तब घटी जब केकेआर मेंटर को अंदाजा नहीं था कि माइक चालू है और उनकी बात रिकॉर्ड हो रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Dwayne Bravo’s Controversial Remark : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। नए सीजन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ब्रावो ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलना चाहिए था। ये घटना तब घटी जब केकेआर मेंटर को अंदाजा नहीं था कि माइक चालू है और उनकी बात रिकॉर्ड हो रही है।

पढ़ें :- 'बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को KKR से बाहर करें...', शाहरुख खान की टीम को BCCI की दो टूक

दरअसल, केकेआर की ओर से 20 मार्च की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी थी। जिसमें टीम के हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन और कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे। तभी मेंटर ब्रावो को लगा कि माइक बंद है, उन्होंने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर ब्रावो की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में ब्रावो को यह कहते सुना जा सकता है-“जब इनलोगों ने मुझे फोन किया, तो मेरे घर पर दो लड़कियां थीं।” ब्रावो आगे कुछ कहते इससे पहले बगल में बैठे रहाणे ने उन्हें इशारा किया कि माइक ऑन है। जब केकेआर के मेंटर को इसका एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत रिएक्शन देते हुए बकवास (Shit) कहा और असहज नजर आए। इस घटना के बाद बाकी लोग सतर्क हो गए।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि ड्वेन ब्रावो जिन दो लड़कियों की बात कर रहे थे, वे कौन थीं? ब्रावो और वेस्ट इंडीज के अन्य खिलाड़ियों को हमेशा क्रिकेट के मैदान पर मस्तमौला अंदाज में देखा गया है। ये खिलाड़ी हमेशा से अपनी मौज मस्ती के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर भी ब्रावो को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर चुके हैं। चाहर और ब्रावो लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे हैं।

चाहर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में कहा था कि ब्रावो की तीन गर्लफ्रेंड है और तीनों से बच्चे हैं, लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की है। कपिल शर्मा ने जब दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव के सामने सवाल किया कि आपको कौन-कौन सी टीम सबसे ज्यादा फनी लगती है? इसपर चाहर ने जवाब देते हुए कहा, “मेरे हिसाब से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सारे कैरेक्टर (खिलाड़ियों को लेकर) ही हैं।”

चाहर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था, ‘ब्रावो हमारी टीम में है। वह भी सेम।’ इसपर कपिल बीच में पूछा- “ब्रावो भी शरारती है।” सवाल के जवाब में चाहर ने कहा, “उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं। तीनों से बच्चे हैं उनके, पर शादी किसी से नहीं हुई है। ये कल्चर है वहां पे और उसकी हर साल नई गर्लफ्रेंड आती है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...