1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xiaomi 17T sale :  शाओमी 17T की सेल शुरू ,  मिल रहा खास ऑफर, जानें छूट

Xiaomi 17T sale :  शाओमी 17T की सेल शुरू ,  मिल रहा खास ऑफर, जानें छूट

टेक दिग्ग स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन अब अमेज़न, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi 17T sale : टेक दिग्ग स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन अब अमेज़न, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी वाला शाओमी 17T को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जोऔर फ्लैगशिप स्तर का प्रदर्शन चाहते हैं।

पढ़ें :- Tech Career: 14 हजार में BCA, अब 35 लाख का पैकेज, बिहार के लड़के की ऐसे बदली जिंदगी

स्टोरेज वेरिएंट
शाओमी 17T दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन और बैेंक डिस्काउंट
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक फुल-स्वाइप या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक Discount प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 54,999 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रह जाती है।

एक्सचेंज बोनस
इसके अलावा कंपनी 5,000 रुपये तक का Exchange Bonus और Assured Buyback Program भी दे रही है।

5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
वहीं शाओमी 17T की खासियत की बात करें तो इसका लेईका-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है. इसके अलावा 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो शाओमी T सीरीज में पहली बार देखने को मिला है।

पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी

डिस्प्ले और बैटरी
स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जो शाओमी HyperOS के साथ काम करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...