1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इन सात बड़े शहरों में आप खरीद सकते हैं अपने सपनों का घर, आवास विकास परिषद देगा 15 फीसदी तक डिस्काउंट

यूपी के इन सात बड़े शहरों में आप खरीद सकते हैं अपने सपनों का घर, आवास विकास परिषद देगा 15 फीसदी तक डिस्काउंट

अगर आप अपने घर का सपना देख रहे हैं। तो आपके लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका है। यूपी के 7 बड़े शहरों में आप डिस्काउंट में अपना घर खरीद सकते हैं। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की घोषणा की है जो किफायती दरों पर अपने घर का सपना देख रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अगर आप अपने घर का सपना देख रहे हैं। तो आपके लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका है। यूपी के 7 बड़े शहरों में आप डिस्काउंट में अपना घर खरीद सकते हैं। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की घोषणा की है जो किफायती दरों पर अपने घर का सपना देख रहे हैं। जिन शहरों में यह मौका मिलेगा उनमें लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद शामिल हैं।

पढ़ें :- कानपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, बंद फ्लैट में भाई की लाश के साथ 7 दिन गुजारती रही मंदबुद्धि बहन

इस योजना का मुख्य आकर्षण ‘डिस्काउंट ऑफर’ (Discount Offers) है, जो खासकर एकमुश्त भुगतान (Lump-Sum Payment) करने वाले खरीदारों को आकर्षित करेगा। पिछली योजनाओं के अनुसार, 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 15 फीसदी तक की बंपर छूट मिल सकती है, जबकि 90 दिनों में भुगतान पर 10 फीसदी छूट होगा। यह पहल विभिन्न आय वर्गों के लिए ‘रेडी-टू-मूव’ (Ready-To-Move) फ्लैट्स की बिक्री बढ़ाने और रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) को गति देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

जानें कैसे करें अप्लाई?

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक खरीदारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (Uttar Pradesh Avas Vikas Parishad) की आधिकारिक वेबसाइट (upavp.in) पर जाना होगा। यहां, उन्हें ‘ऑनलाइन सेवाएं’ या ‘सार्वजनिक सूचनायें’ सेक्शन में जाकर 30 अक्टूबर को या उसके बाद जारी होने वाली ‘पंजीकरण सूचनायें’ या ‘ऑनलाइन पंजीकरण फ्लैट/भवन’ से संबंधित विज्ञापन की विस्तृत जानकारी देखनी होगी। इस विज्ञापन में फ्लैट का स्थान, कीमत, क्षेत्रफल, छूट की दरें और सबसे महत्वपूर्ण, पात्रता मानदंड स्पष्ट रूप से दिए होंगे। सभी विवरणों को पढ़ने के बाद, आवेदक को वेबसाइट पर ‘क्लिक टू बाय फ्लैट्स’ लिंक के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, अपने पसंदीदा शहर और फ्लैट का चयन करना होगा, और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

आवेदन प्रक्रिया के अगले चरण में, खरीदार को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित पंजीकरण राशि का भुगतान करना होगा। साथ ही, उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर या अन्य आवंटन विधि से खरीदार को आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। डिस्काउंट का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, खरीदार को आवंटन पत्र मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा, जैसे कि 60 दिन, के भीतर फ्लैट की संपूर्ण राशि का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित करना होगा। यह योजना उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए एक शानदार और विश्वसनीय अवसर है।

पढ़ें :- जेईई एडवांस्ड 2026: लखनऊ के होनहार छात्रों का जलवा, अदिति को मिली 3867वीं रैंक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...