1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत की युवा गेंदबाज ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब

भारत की युवा गेंदबाज ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब

ICC Women’s POM for Feb 2026 : भारत महिला टीम की उभरती हुईं तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया है। अरुंधति को फरवरी 2026 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब मिला है। इस युवा तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Women’s POM for Feb 2026 : भारत महिला टीम की उभरती हुईं तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया है। अरुंधति को फरवरी 2026 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब मिला है। इस युवा तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

पढ़ें :- महाकाल के दर्शन से टीम इंडिया ने की नए साल की शुरुआत, खिलाड़ी भस्म आरती में हुईं शामिल

ऑस्ट्रेलिया दौरे तीन मैचों की T20I सीरीज़ में अरुंधति रेड्डी सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ रहीं। उन्होंने 10.87 की औसत से कुल आठ विकेट चटकाए, और साथ ही 7.25 का इकॉनमी रेट भी बनाए रखा। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब जीतने पर अरुंधति ने खुशी जताई है।

अरुंधति ने कहा, “ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सचमुच एक बहुत बड़ा सम्मान है, और यह बात इसे और भी खास बनाती है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में T20I सीरीज़ जीतने में अपना योगदान दे पाई। ऑस्ट्रेलिया को उसके अपने घर में हराना कभी आसान नहीं होता, और इसी वजह से यह पुरस्कार मेरे लिए और भी ज़्यादा मायने रखता है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस सीरीज़ जीत से हमारी टीम का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है, क्योंकि हम इस गर्मी में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले ICC महिला T20 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। हमारी टीम काफी संतुलित है, और मुझे पूरा यकीन है कि हम इस टूर्नामेंट में एक ऐसी टीम साबित होंगे जिस पर सबकी नज़रें टिकी होंगी।”

पढ़ें :- स्मृति मंधाना शादी टूटने के दर्द से उभर चुकीं! खुले मंच से बोलीं- मैं ज्यादा सोचकर जिंदगी मुश्किल नहीं बनाती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...