1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. सिर्फ 699 रुपये में मिल रहा 4G फोन; जानें- दिवाली पर रिलायंस का धमाकेदार ऑफर की डिटेल

सिर्फ 699 रुपये में मिल रहा 4G फोन; जानें- दिवाली पर रिलायंस का धमाकेदार ऑफर की डिटेल

JioBharat 4G Price cut: दिवाली के मौके पर ज्यादातर कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर्स पेश कर रही हैं। इन कंपनियों में देश सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक रिलायंस जियो का नाम भी शामिल है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक धांसू दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत जियो के 4G फोन को सिर्फ 699 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 :  AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स

दरअसल, जियो भारत सीरीज के Jio Bharat K1 Karbonn और Jio Bharat V2 मॉडल्स को अब 999 रुपये की जगह 30% कम कीमत पर, सिर्फ 699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही जियो भारत सीरीज इन 4G फोन का एक महीने का रिचार्ज 123 रुपये में कराया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल के साथ 14 जीबी डेटा भी उपलब्ध कराया जाता है। यह रिजर्च Airtel और Vodafone के रिचार्ज प्लान्स के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत सस्ता है।

जियो भारत 4G फोन के बेहतरीन फीचर्स

जियो भारत सीरीज के 4G फीचर फोन में 455 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनल मिलते हैं। इनमें मूवी प्रीमियर और नई फिल्में, वीडियो शो, लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, डिजिटल भुगतान जैसे फीचर्स मौजूद हैं। फोन में जियोसिनेमा के शो देखने, डिजिटल पेमेंट और QR कोड स्कैन करने की सुविधा भी है। यह फोन JioPay और JioChat जैसे प्रीलोडेड ऐप को भी सपोर्ट करते हैं। इन्हें जियो स्टोर के साथ ही जियोमार्ट और ई-कॉमर्स साइट Amazon से भी आसानी से खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- Realme P4 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से अहम स्पेक्स आए सामने
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...