उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। हुसैन नगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जान चली गई। मृतक की पहचान सियाराम (50) पुत्र स्वर्गीय रामशंकर के रूप में हुई है, जो चौधरान मोहल्ला पुरानी बाजार, सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे।
उन्नाव। उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। हुसैन नगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जान चली गई। मृतक की पहचान सियाराम (50) पुत्र स्वर्गीय रामशंकर के रूप में हुई है, जो चौधरान मोहल्ला पुरानी बाजार, सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे।
आपको बता दें मृतक सियाराम खेती-किसानी का कार्य करते थे और अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषणकर्ता थे। हादसे के समय सियाराम किसी काम से बाहर निकले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। सियाराम अपने पीछे पत्नी रामरानी, बेटी किरन (26) और दो बेटे कल्लू (32) व राज (25) छोड़ गए हैं।
आक्रोशित परिजनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, जिसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
रिपोर्ट-मुकेश कुमार, उन्नाव