1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोमतीनगर सड़क किनारे बैठाया मिला महिला का शव, घंटों तक नहीं हटी तो पहुंची पुलिस

गोमतीनगर सड़क किनारे बैठाया मिला महिला का शव, घंटों तक नहीं हटी तो पहुंची पुलिस

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था। आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी होगी। जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था। आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी होगी। जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रहे युवक ने होमगार्ड को पीटा, कॉलर पकड़कर दिया धक्का: वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी

लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) पहुंची तो पता चला कि वह किसी महिला की डेडबॉडी है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पूरे शरीर पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी। पैरों में भी पकड़ने के निशान बने थे। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की गई होगी। उसके बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।

नहीं हो पाई शव की शिनाख्त

गोमतीनगर थाना (Gomti Nagar Police Station) क्षेत्र के विशालखंड-2 (Vishalkhand-2) में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव रिटायर्ड IAS प्रीतम सिंह (Retired IAS Pritam Singh) के बाहर रखा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी (Inspector Brajesh Tiwari) ने कहा कि महिला की उम्र 45 साल के आसपास लग रही है। आसपास टीम में लगाकर पहचान कराई जा रही है। वहीं, मामले में एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण (ACP Gomti Nagar Brij Narayan) ने कहा-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) के आधार पर ही कुछ कह पाना संभव है। फिलहाल, इलाके के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है।

पढ़ें :- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, 250 करोड़ से अधिक की ठगी में 119 साइबर अभियुक्त गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...