सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में ले लिया है। वह तिरंगा मार्च के लिए घर से निकले थे। उन्होंने कहा कि वह अभी कनॉट प्लेस (Connaught Place) जा भी नहीं रहे हैं, फिर भी उन्हें रोका क्यों जा रहा है?
नई दिल्ली। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में ले लिया है। वह तिरंगा मार्च के लिए घर से निकले थे। उन्होंने कहा कि वह अभी कनॉट प्लेस (Connaught Place) जा भी नहीं रहे हैं, फिर भी उन्हें रोका क्यों जा रहा है? हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत ने कहा कि वह अकेले हैं और अकेले ही जा रहे हैं। इस दौरान वह लगातार पूछते रहे कि वह प्रदर्शन के लिए कहां जाएंगे। वह बार-बार कहते रहे, “मैंने किया क्या है?” दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिजीत को एहतियातन हिरासत में लिया है। पुलिस ने आज सुबह उन्हें दिल्ली पुलिस (Delhi Police) एक्ट के तहत नोटिस भी दिया था। इसके बावजूद अभिजीत सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े थे।
इससे पहले भी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अभिजीत को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। उस समय उन्हें बॉन्ड डाउन किया गया था। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के पीस बॉन्ड पर उन्हें रिहा किया था। साथ ही एक साल तक अशांति नहीं फैलाने का निर्देश देते हुए उनसे बॉन्ड पर हस्ताक्षर करवाए गए थे।
सीजेपी ने कहा- तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है…,तिरंगा मार्च जारी रखने का ऐलान
अभिजीत की पार्टी सीजेपी ने तिरंगा मार्च जारी रखने की बात कही है। पार्टी ने अपने समर्थकों से पांच से कम लोगों के समूह में कनॉट प्लेस पहुंचने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके साथ तस्वीर लेने के बाद वहां से चले जाने को कहा है। पार्टी ने #LeharaDoTiranga हैशटैग के साथ संदेश दिया कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।