भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म वेलकम टू द जंगल के गाने घिस—घिस में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब अक्षरा सिंह ने अपने फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी साझा की है...
Bollywood Updates: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म वेलकम टू द जंगल के गाने घिस—घिस में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब अक्षरा सिंह ने अपने फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी साझा की है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईथा’ का भी हिस्सा हैं।
‘ईथा’ का ऑफर मिलते ही नहीं हुआ यकीन
एक बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने बताया कि जब उन्हें पहली बार फिल्म ‘ईथा’ के लिए संपर्क किया गया, तो उन्हें अपनी खुशी पर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बारे में सुनते ही वह भावुक हो गई थीं और उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। अक्षरा के मुताबिक, यह उनके करियर के सबसे खास पलों में से एक है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के काम की प्रशंसक रही हैं। ऐसे में उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बताया खास अनुभव
अक्षरा सिंह ने श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, तो उनकी खुशी कई गुना बढ़ गई। अक्षरा के अनुसार, श्रद्धा एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ बेहद विनम्र और सरल स्वभाव की इंसान भी हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिलना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव है।
हालांकि, अक्षरा सिंह ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।
अगस्त में रिलीज होगी फिल्म
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘ईथा’ का मुकाबला अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा, जो 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म प्रेमियों के लिए अगस्त का महीना काफी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।