1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर लंबित मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप, कुलपति से प्रमोशन रद्द करने की मांग

लखनऊ यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर लंबित मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप, कुलपति से प्रमोशन रद्द करने की मांग

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के हिंदी विभाग (Hindi Department) के शिक्षक डॉ.रविकांत (Teacher Dr. Ravikant) के प्रमोशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कुलपति को एफिडेविट सहित शिकायती पत्र लिखकर प्रमोशन तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के हिंदी विभाग (Hindi Department) के शिक्षक डॉ.रविकांत (Teacher Dr. Ravikant) के प्रमोशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कुलपति को एफिडेविट सहित शिकायती पत्र लिखकर प्रमोशन तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डॉ.रविकांत (Dr. Ravikant) के प्रमोशन के दौरान उनके खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी छिपाई गई। 8 जून 2026 को विश्वविद्यालय की ओर से पदोन्नति का पत्र जारी किया गया था।

पढ़ें :- नाबालिग पत्नी से निकाह के 4 दिन तक फिजिकल हुआ शौहर, केरल हाई कोर्ट ने कहा- शरीयत POSCO का कवच नहीं

शपथपत्र में आपराधिक मुकदमे का भी जिक्र

शिकायतकर्ता कार्तिक पांडेय ने दावा किया है कि शिक्षक रविकांत के खिलाफ हसनगंज थाने में FIR संख्या 110/2022 के तहत IPC की धारा 153A, 504, 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले के न्यायालय में लंबित होने की बात कही गई है।

इसके अलावा एक अन्य मामले का भी जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि शिक्षक के खिलाफ हाईकोर्ट, लखनऊ में याचिका संख्या 1510/2025 दाखिल है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन मामलों की जानकारी के बावजूद पदोन्नति दी गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी उठे सवाल

पढ़ें :- स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

शिकायत में कुलसचिव की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि विश्वविद्यालय अधिनियम में कुलसचिव की जिम्मेदारियां तय होने के बावजूद संबंधित मामलों की जानकारी होने के बाद भी प्रमोशन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। हालांकि, इस मामले में LU प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव (LU Spokesperson Prof. Mukul Srivastava) का कहना है कि डॉ. रविकांत (Dr. Ravikant)  के खिलाफ विश्वविद्यालय स्तर पर कोई भी विभागीय मामला लंबित नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...