हिमालय की गोद में विराजमान बाबा कर्फानी के हिमलिंग दर्शन के लिए श्रद्धालु श्रीअमरनाथ की दुर्गम यात्रा करते है। हर साल यह यात्रा श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड (SASB) आयोजित करती है।
Amarnath Yatra 2026 Registration : हिमालय की गोद में विराजमान बाबा कर्फानी के हिमलिंग दर्शन के लिए श्रद्धालु श्रीअमरनाथ की दुर्गम यात्रा करते है। हर साल यह यात्रा श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड (SASB) आयोजित करती है। साल 2026 के लिए अमरनाथ यात्रा की घोषणा हो चुकी है। श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा का प्रारंभ 3 जुलाई से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस बार अमरनाथ यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलने वाली है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड ने कुछ नियम बनाए है जिसका पालन हर यात्री को करना पड़ता है।
रजिस्ट्रेशन
इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जिसके लिए Registration की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ के प्रबंधन के लिए Advance Registration अनिवार्य है। 15 अप्रैल से भक्त ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से पंजीकरण करवा सकते हैं।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
अगर आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (Offline Registration) करवाना चाहते हैं तो देशभर में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक, PNB बैंक, एसबीआई बैंक और यस बैंक की 554 ब्रांचेज में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट
श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर या मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की ऑफिशियल वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना है।
यात्रा के प्रमुख रास्ते
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु अपनी क्षमता के हिसाब से इन दो रास्तों में से किसी एक को चुन सकते हैं-
पहलगाम रास्ता
यह रास्ता 48 किमी लंबा है मगर इसकी चढ़ाई ज्यादा कठिन नहीं है। पहली बार जाने वाले यात्रियों के लिए इसे बेहतर माना जाता है।
बालटाल रास्ता
यह 14 किमी का रास्ता है लेकिन इसकी खड़ी चढ़ाई काफी थोड़ी मुश्किल भरी होती है। ट्रेकर्स इस मार्ग को चुन सकते हैं।
तैयारियां
अमरनाथ यात्रा में आने वाले भक्तों के लिए प्रशासन ने चिकित्सा शिविर, लंगर और ठहरने की व्यवस्था की हुई है। लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ गर्म कपड़े, दवाइयां, खाने के हल्का सामान और सही जूतों का चुनाव करें। इसके अलावा, टॉर्च और पावर बैंक भी लेकर जाएंं।