1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह

अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह

करवा चौथ पर जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं सीमा बालियान इस बार अपने पति के लिए इंसाफ मांगेंगी। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सीमा ने ऐसा फैसला लिया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Justice For Ankit Baliyan: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सीमा बालियान ने न्याय की लड़ाई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीमा इस बार करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए नहीं, बल्कि उन्हें न्याय दिलाने की मांग के लिए रखेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की अपील की है। सीमा का कहना है कि जब तक उनके पति की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री नहीं, गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत भूमिका में दिखे योगी: माथे पर तिलक, नाथपंथ का ​परिधान, सीएम ने की दो घंटे तक विशेष पूजा

सीमा ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। लेकिन उनके पति की हत्या कर दी गई, इसलिए इस बार वह उनके लिए न्याय की प्रार्थना करेंगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।


 

सीमा के मुताबिक, इस मामले में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

पढ़ें :- ‘पदक लाओ, पद पाओ’! योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा यूपी, CM योगी ने बताया कैसे मिल रही खिलाड़ियों को नई पहचान

गौरतलब है कि 26 अगस्त 2026 को शामली में एक जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने मोहित और सुमित नाम के दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, सत्यम कादियान, आर्यन और राहुल उर्फ बोलू शाहपुरिया की गिरफ्तारी अभी बाकी बताई जा रही है।

सीमा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पति को खोने के दर्द के बीच सीमा का यह फैसला न्याय की उनकी लड़ाई को सामने लाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...