1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सपा का झंडा जलाने पर बोलीं अपर्णा यादव, कहा- हम बिल्कुल उसी परिवार के हैं लेकिन…

सपा का झंडा जलाने पर बोलीं अपर्णा यादव, कहा- हम बिल्कुल उसी परिवार के हैं लेकिन…

अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने के मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के आक्रोश की अभिव्यक्ति थी। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम को लेकर महिलाओं में भारी नाराजगी है...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Lucknow: अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने के मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के आक्रोश की अभिव्यक्ति थी। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम को लेकर महिलाओं में भारी नाराजगी है और उसी भावना को उन्होंने प्रकट किया। मीडिया से बातचीत में अपर्णा यादव ने कहा, “नारी शक्ति अधिनियम पास नहीं हुआ, इसको लेकर महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। हमने भी वही किया, उसी आक्रोश को व्यक्त किया। यह किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आक्रोश नहीं था।”

पढ़ें :- जनता ने कल बंगाल व तमिलनाडु में BJP के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर डाला बंपर वोट, अब UP में PDA 95 प्रतिशत वोटिंग करके बनाएगा नया रिकॉर्ड: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के परिवार की सदस्य होने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। अपर्णा ने कहा, “हम बिल्कुल परिवार के हैं और यह कोई नहीं बदल सकता कि हम परिवार का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन जो गलत है, उसे बताना भी जरूरी है, वरना चीजें कभी सही नहीं होंगी।” गुरुवार को अपर्णा यादव गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम में उनके साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और चारू चौधरी भी मौजूद रहीं।

इस दौरान महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर विकास भवन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने अधिकारियों और महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला आयोग 24 घंटे महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए सक्रिय है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे ई-मेल, टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप के माध्यम से बिना डर अपनी समस्याएं साझा करें। गौरतलब है कि लखनऊ में शुक्रवार देर रात अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों दलों के झंडे जलाकर विरोध जताया था।

उस समय अपर्णा यादव ने कहा था कि विपक्ष महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल दिखावा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल कभी नहीं चाहते कि आम घरों की महिलाएं आगे बढ़कर संसद तक पहुंचें। उनके मुताबिक, ये दल सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगे हैं और “नारी शक्ति” उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण कानून को पास कराने के लिए गंभीर प्रयास किए, लेकिन लोकसभा में जो कुछ हुआ, वह लोकतंत्र को कलंकित करने वाला था।

पढ़ें :- भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-अभी से ये विपक्ष में आने की शुरू कर दिए हैं प्रैक्टिस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...