1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अरविंद केजरीवाल, बोले-आखिर चंपत राय के पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जिसके सामने पीएम मोदी भी नज़र आ रहे हैं बेबस?

अरविंद केजरीवाल, बोले-आखिर चंपत राय के पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जिसके सामने पीएम मोदी भी नज़र आ रहे हैं बेबस?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने प्रेस कांफेंस कर कहा कि एक तरफ़ प्रभु श्री राम  मंदिर (Shri Ram Temple) में महा-डकैती हुई है और दूसरी तरफ़ इस डकैती में शामिल राक्षसों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इस डकैती में शामिल बड़े-बड़े लोगों को फांसी की सज़ा नहीं होगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने प्रेस कांफेंस कर कहा कि एक तरफ़ प्रभु श्री राम  मंदिर (Shri Ram Temple) में महा-डकैती हुई है और दूसरी तरफ़ इस डकैती में शामिल राक्षसों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इस डकैती में शामिल बड़े-बड़े लोगों को फांसी की सज़ा नहीं होगी।

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि प्रभु श्री राम ने अपने पिता महाराज दशरथ की आज्ञा का पालन करते हुए सत्ता ठुकरा दी और 14 वर्ष का वनवास स्वीकार कर लिया। उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम का इस्तेमाल कर चंदा चोर पार्टी सत्ता में आई और सत्ता में आते ही राम मंदिर को अपने पैसों की हवस का शिकार बना दिया।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में कितनी सीटों पर लड़ेगी आप? सवाल पर संजय सिंह बोले- ये आलाकमान तय करेंगे

AAP राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिंधी एसोसिएशन ने 26 जनवरी 2021 को 200 किलो चांदी दान में दी, लेकिन उन्हें उसकी रसीद नहीं मिली। उन्हें विश्वास था कि वे भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ा रहे हैं, इसलिए रसीद की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन आज जब वे चोरी से जुड़ी खबरें देख रहे हैं, तो मंदिर का प्रबंधन करने वालों और उनके आकाओं पर उनका विश्वास डगमगा गया। जिन लोगों ने अपना सब कुछ बेचकर भगवान श्री राम पर लुटा दिया, आज उनकी आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

देश जानना चाहता है कि प्रभु श्री राम के मंदिर से चोरी हुए अरबों रुपये, सोना, चांदी, जवाहरात और भगवान की पादुकाएं कहां गईं? प्रधानमंत्री मोदी ने चंपत राय से हिसाब-किताब मांगा, लेकिन चंपत राय ने उन्हें रिकॉर्ड देने से इनकार कर दिया, आखिर चंपत राय के पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जिसके सामने प्रधानमंत्री मोदी भी बेबस नज़र आ रहे हैं?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...