1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Bypoll Result: आप ने दो सीटों पर बनाई बढ़त; भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी एक-एक सीट पर आगे

Assembly Bypoll Result: आप ने दो सीटों पर बनाई बढ़त; भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी एक-एक सीट पर आगे

Assembly Bypoll Result: पंजाब, पश्चिम बंगाल व केरल की एक-एक और गुजरात की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 19 जून को मतदान हुए थे। जिसके बाद आज 23 जून को चारों राज्यों की पांचों विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी एक सीट पर आगे चा रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

दरअसल, पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से खाली हुई थी। गुजरात की कादी सीट करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन, तो विसावदर सीट आप विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। केरल की नीलाम्बुर विधानसभा सीट भी खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था।

12 बजे तक रुझान

कादी (गुजरात) सीट: भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र कुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा 29367 वोट से आगे (14/21 राउंड)

विसावदर (गुजरात) सीट: आम आदमी पार्टी उम्मीदवार इटली गोपाल 12317 वोट से आगे (15/21 राउंड)

पढ़ें :- आज सपा 1000 मेधावी छात्राओं को बांटने वाली थी साइकिल, आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर चल गया बुलडोजर!

नीलांबुर (केरल) सीट: कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत 10482 वोट से आगे (16/19 राउंड)

लुधियाना पश्चिम (पंजाब) सीट: आम आदमी पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 3558 वोट से आगे (8/14 राउंड)

कालीगंज (पश्चिम बंगाल) सीट: टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद 24955 वोट से आगे (8/23 राउंड)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...