1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘BJP के पैसे से हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहा है…’ AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

‘BJP के पैसे से हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहा है…’ AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

Humayun Kabir Viral Video Row : पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के मुखिया हुमायूं कबीर विवादों में घिरे हुए हैं। पिछले दिनों कबीर का कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर दावा किया गया कि वह बीजेपी के साथ मिलकर मुसलमानों की भावनाओं का इस्तेमाल कर उनके वोट BJP की तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के पैसे से हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “BJP कितनी घटिया चाल चलती है ख़ुद सोचिए। बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूँ कबीर को मोदी जी ने Z कैटेगरी की सुरक्षा क्यों दी है? याद रखिए दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (@gupta_rekha) को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा है। हुमायूं कबीर का दावा है BJP ने चुनाव लड़ने के लिए 1 हज़ार करोड़ दिया है। मतलब साफ़ है BJP के पैसे से हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहा है। तो क्या ऐसी पार्टी को आप वोट देंगे?”

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?

टीएमसी ने शेयर किया था वीडियो

बंगाल TMC यानी तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर का कथित वीडियो जारी किया था। वीडियो में दावा किया गया है कि हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपये का खेल कर रहे हैं और मुसलमानों की भावनाओं का इस्तेमाल कर उनके वोट बीजेपी की तरफ मोड़ने की कोशिश हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से नाता तोड़ लिया था।

बता दें कि हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखकर सुर्खियों में आए थे। इससे पहले टीएमसी ने कबीर के इस फैसले पर नाराजगी जतायी थी और उन्हे सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...