1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. BoAt Mini Projector : बोट ने लॉन्च किया सिने हेड मिनी प्रोजेक्टर, जानें स्क्रीन और कीमत

BoAt Mini Projector : बोट ने लॉन्च किया सिने हेड मिनी प्रोजेक्टर, जानें स्क्रीन और कीमत

मशहूर टेक कंपनी बोट ने भारत में अपना पहला मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। मिनी प्रोजेक्टर बजट फ्रेंडली कीमत और बड़े Screen Experience के साथ आता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

BoAt Mini Projector :  मशहूर टेक कंपनी बोट ने भारत में अपना पहला मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। मिनी प्रोजेक्टर बजट फ्रेंडली कीमत और बड़े Screen Experience के साथ आता है। कंपनी ने CineHead M1 और CineHead E1 नाम से दो मॉडल पेश किये हैं, जिनकी मदद से घर की दीवार को 150 इंच तक के smart TV में बदला जा सकता है।

पढ़ें :- Vivo Y05 Launch: बजट स्मार्टफोन Vivo Y05 लॉन्च , जानें प्रोसेसर और बैटरी

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों Android-based Mini Projector स्मार्ट UI पर चलते हैं। इनमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे OTT ऐप्स इनबिल्ट मिलते हैं. साथ ही Wi-Fi, Bluetooth और HDMI सपोर्ट भी दिया गया है।

पिक्चर क्वाॅलिटी
CineHead M1: फुल HD पिक्चर क्वाॅलिटी, ऑटो फोकस, 6W स्पीकर और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग।

कनेक्टिविटी
CineHead E1: एंड्रॉयड 13 इंटरफेस, OTT ऐप्स सपोर्ट, Wi-Fi, HDMI, USB और AUX कनेक्टिविटी।

बड़ा स्क्रीन
BoAt का दावा है कि दोनों ही मॉडल्स 150 इंच तक का प्रोजेक्शन तैयार कर सकते हैं. यानी चाहे IPL का लाइव मैच देखना हो या नेटफ्लिक्स की कोई वेब सीरीज, यूजर्स को घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव मिलेगा।

पढ़ें :- Tea-Making Robot :  पैंथर ह्यूमनॉइड रोबोट चाय बनाने और घरेलू कामों के लिए किया गया डिज़ाइन , जानें परफॉर्मेंस

कीमत
BoAt CineHead M1 की कीमत ₹10,999 रखी गई है, जबकि CineHead E1 को और भी किफायती बनाते हुए ₹7,499 में लॉन्च किया गया है।
उपलब्धता
दोनों मॉडल्स को Amazon India से खरीदा जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...