1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar First Phase Voting Live: बिहार चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग जारी, 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Bihar First Phase Voting Live: बिहार चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग जारी, 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Bihar First Phase Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार सुबह से वोटिंग जारी है। जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव के पहले चरण में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव समेत कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मोदी सरकार के 12 साल हुए पूरे: सीएम योगी बोले-इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना

बिहार चुनाव के पहले चरण में जिन जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, उनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं।

पहले चरण में ये बड़े चेहरे चुनावी मैदान में

पहले चरण में कुछ हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं, जिनमें तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राघोपुर सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और महुआ सीट से जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मोकामा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह, अलीनगर से लोक गायिका मैथिली ठाकुर और रघुनाथपुर सीट से मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनावी मैदान में हैं।

पढ़ें :- तमिलनाडु में अब विजय सरकार का रास्ता साफ, CPI, CPM और VCK का मिला सपोर्ट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...