1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BMW F 450 GS :  बीएमडब्ल्यू एफ 450 जी की प्री-बुकिंग शुरू ,  जानें इंजन और खासियत

BMW F 450 GS :  बीएमडब्ल्यू एफ 450 जी की प्री-बुकिंग शुरू ,  जानें इंजन और खासियत

बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी नई एडवेंचर बाइक बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस की प्री-बुकिंग भारत में ऑफिशियली शुरू कर दी है। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने Social Media Platforms के जरिए दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

BMW F 450 GS  :  बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी नई एडवेंचर बाइक बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस की प्री-बुकिंग भारत में ऑफिशियली शुरू कर दी है। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने Social Media Platforms के जरिए दी है। नई एडवेंचर बाइक 23 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाली है। इच्छुक ग्राहक इसे Authorized Dealership के जरिए बुक कर सकते हैं और बुकिंग से जुड़ी जानकारी अपने नजदीकी शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं।

पढ़ें :- TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125', जानें इंजन और कीमत

दमदार इंजन
वहीं इंजन की बात करें तो बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस में नया 450cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 48hp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

बाईक में क्विकशिफ्टर प्रोफीचर भी मिलता है, जिससे बिना क्लच के स्मूद गियर शिफ्टिंग पॉसिबल होती है। खास बात यह है कि इस इंजन को BMW और TVS ने मिलकर डेवलप किया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो बाइक में TFT डिस्प्ले के साथ Connectivity Features मिलते हैं। इसके अलावा Easy Ride Clutch, हीटेड ग्रिप्स और Adjustable Levers जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबी राइड्स को आरामदायक बनाते हैं।

रंग
यह बाइक Cosmic Black और Racing Red जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- Renault Kiger Evolution+ :  रेनॉल्ट काइगर का नय वेरिएंट Evolution+ भारत में लॉन्च , जानें इंजन और कीमत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...