1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Boat Speaker : Boat का नया 80W स्पीकर लॉन्च, 15 घंटे तक चलेगी बैटरी

Boat Speaker : Boat का नया 80W स्पीकर लॉन्च, 15 घंटे तक चलेगी बैटरी

दिग्ग्ज टेक ब्रांड Boat ने भारत में नया Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी का ये नया ऑडियो डिवाइस देश में ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Boat Speaker :  दिग्ग्ज टेक ब्रांड Boat ने भारत में नया Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी का ये नया ऑडियो डिवाइस देश में ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर घर की पार्टी, ट्रैवल और पिकनिक जैसे मौकों पर शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देगा।

पढ़ें :- भूल गए पासवर्ड तो अब सेल्फी वीडियो दिखाइए और खुल जाएगा अकाउंट, Google लाया नया फीचर

कलर
वहीं कलर की बात करे तो boAt Stone 900 को दो अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।
डुअल ड्राइवर सेटअप
ये ब्लूटूथ स्पीकर डुअल ड्राइवर सेटअप से लैस है, जो 80W तक का साउंड आउटपुट देता है।
इन-बिल्ट माइक
कंपनी का दावा है कि Stone 900 सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देने में कैपेबल है। इसके अलावा, वॉयस कॉल्स के लिए इसमें इन-बिल्ट माइक और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।

RGB लाइटिंग
इस स्पीकर में RGB लाइटिंग भी दी गई है, जो गाने की बीट के अनुसार कलर बदलती है। इससे पार्टी का माहौल और भी बेहतर बन जाता है। अगर रात में दोस्तों के साथ म्यूजिक का मजा लेना पसंद है, तो यह फीचर आपको पसंद आ सकता है।

कनेक्टिविटी और बैटरी
स्पीकर में Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप को आसानी से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा AUX और USB का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग-अलग तरीके से म्यूजिक चलाया जा सकता है।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...