1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Budget 2024 : मोदी सरकार ने बजट से ठीक पहले दिया बड़ा तोहफा, सभी तरह के स्मार्टफोन होंगे सस्ते

Budget 2024 : मोदी सरकार ने बजट से ठीक पहले दिया बड़ा तोहफा, सभी तरह के स्मार्टफोन होंगे सस्ते

Budget 2024 :  केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government)  ने अंतरिम बजट (Interim Budget) से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है जो कि मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट (Made in India Project) के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मोदी सरकार (Modi Government) ने मोबाइल फोन (Mobile Phone)  के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स-पार्ट्स पर आयात शुल्क में कटौती की है।

By santosh singh 
Updated Date

Budget 2024 :  केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government)  ने अंतरिम बजट (Interim Budget) से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है जो कि मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट (Made in India Project) के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मोदी सरकार (Modi Government) ने मोबाइल फोन (Mobile Phone)  के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स-पार्ट्स पर आयात शुल्क में कटौती की है। मोबाइल पार्ट्स (Mobile Parts) पर अब आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।

पढ़ें :- Delimitation Bill Mallikarjun Kharge :  परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी

सरकार की ओर से कहा गया है कि सिम सॉकेट, मेटल पार्ट्स, सेलुलर मॉड्यूल और अन्य मैकेनिकल आईटम पर आयात शुल्क अब 5 फीसदी कम लगेगा। सरकार के इस फैसले से भारत में अपने फोन का प्रोडक्शन कर रहीं कंपनियां काफी खुश होंगी, क्योंकि कच्चे माल के आयात में उन्हें अब कम टैक्स देना होगा। इसका असर मोबाइल फोन (Mobile Phone) की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से मोबाइल फोन सस्ते होंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी को कम किया जा सकता है। रिसर्चर्स के मुताबिक सरकार के इस कदम से मेक इन इंडिया (Make in India) को बढ़ावा मिलेगा।

 

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...