1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chaudhary Charan Singh Death Anniversary : सीएम योगी, बोले- किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह

Chaudhary Charan Singh Death Anniversary : सीएम योगी, बोले- किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि (Chaudhary Charan Singh Death Anniversary) पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ​​(CM Yogi) ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)  को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि (Chaudhary Charan Singh Death Anniversary) पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ​​(CM Yogi) ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)  को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

कृषि, राजस्व के क्षेत्र में अनेक रिफॉर्म का श्रेय जाता है चौधरी साहब को

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह देश के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े थे। देश में कृषि, राजस्व के क्षेत्र में तमाम रिफॉर्म का श्रेय उन्हें जाता है। उनका स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत व खलिहालों से होकर जाता है।

सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान विकास के एजेंडे और सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए। शासन की योजनाएं किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। चौधरी चरण सिंह द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है सरकार

सीएम योगी ​​(CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)  की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसमें लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण भी महत्वपूर्ण है। देश के प्रमुख राजनेता होने के साथ ही उन्होंने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 29 मई 1987 को उनका देहावसान हुआ।

पढ़ें :- 'टोंटी वाले' तंज पर अखिलेश यादव का योगी पर तीखा वार, बोले- पहले जाने उनका इतिहास, सीएम यानी 'करप्ट माउथ'

इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...