1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CM Samrat Choudhary Oath : घर से निकले सम्राट चौधरी, आज लोक भवन में सीएम पद की लेंगे शपथ

CM Samrat Choudhary Oath : घर से निकले सम्राट चौधरी, आज लोक भवन में सीएम पद की लेंगे शपथ

CM Samrat Choudhary Oath : भाजपा नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब पार्टी राज्य में सरकार का नेतृत्व करेगी। नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी अब राजवंशी नगर मंदिर के लिए घर से निकल चुके हैं। जहां वह मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले वहां पूजा-अर्चना करेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बिहार में सम्राट सरकार ने साबित किया बहुमत, CM चौधरी बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं

सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 10:50 बजे पटना स्थित लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राज्य के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है कि भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगा। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण में एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। एनडीए में भाजपा, नीतीश कुमार की जेडीयू और तीन अन्य पार्टियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...