1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Viral Video : ‘370 रुपये की बिरयानी के बदले GF संग फिजिकल होने के जोक पर हंसे कॉमेडियन प्रण‍ित, मचा बवाल तो अब मांगी माफी 

Viral Video : ‘370 रुपये की बिरयानी के बदले GF संग फिजिकल होने के जोक पर हंसे कॉमेडियन प्रण‍ित, मचा बवाल तो अब मांगी माफी 

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Stand-up Comedian Pranit More) इन दिनों एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। बता दें कि ये मामला उनके ‘क्राउडवर्क’ शो से जुड़ा है, इस शो में एक दर्शक की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रणित का रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Stand-up Comedian Pranit More) इन दिनों एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। बता दें कि ये मामला उनके ‘क्राउडवर्क’ शो से जुड़ा है, इस शो में एक दर्शक की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रणित का रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके वायरल होते ही लोगों ने कॉमेडियन को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रणित को मजबूरन इस पर सफाई देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radha (@radha_thefunnyfoodie)

पढ़ें :- SRK को पछाड़ 'किंग कोहली' बने देश के सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी , 3542 करोड़ की वैल्यू के साथ नंबर-1

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रणित मोरे अपने शो के दौरान हमेशा की तरह दर्शकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच, एक दर्शक ने अपनी बात रखते हुए एक महिला के प्रति बेहद भद्दी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उस समय प्रणित जैसे एक जिम्मेदार कलाकार से ये उम्मीद की जाती है कि वो ऐसे माहौल में तुरंत उस दर्शक का विरोध करें, लेकिन प्रणित ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय उस पर ठहाके लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने उस टिप्पणी को ‘पीक गुड़गांव कंटेंट’ करार देकर उसे सामान्य बनाने की कोशिश की। उनके इसी रवैये को देखकर इंटरनेट यूजर्स को गुस्सा आ गया।

प्रणित क्यों हो रहे ट्रोल?

प्रणित मोरे के शो में एक शख्स ने बताया कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी। लेकिन जब लड़की ने लड़के से कहा कि वो उसे घर छोड़ दे, तो लड़के ने कहा कि वो अपने 370 रुपये वसूलना चाहता है, जिसकी उसने लड़की को बिरयानी खिलाई थी। लड़का उस लड़की को होटल ले जाना चाहता था, लेकिन वो पहली बार मिले थे, इसलिए लड़का उस लड़की को पार्क ले गया, जहां अंधेरा था। वो उसके साथ फिजिकली इन्वॉल्व होकर अपने पैसे वसूलना चाहता था। लड़के ने जब ये किस्सा प्रणित के शो में सुनाया तो प्रणित ने भी लड़की की खूब खिल्ली उड़ाई थी।

देखें प्रणित मोरे का स्टेटमेंट

पढ़ें :- Batwara 1947 First Look : आमिर खान की 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक जारी, सनी देओल और प्रीति जिंटा साथ आएंगे नजर

इस विवाद को बढ़ता देख प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने अपनी गलती को बिना किसी लाग-लपेट के स्वीकार किया। प्रणित ने अपनी पोस्ट में लिखा,कि मैं इस बात को पूरी तरह से मानता करता हूं कि उस लाइव शो के दौरान मेरा रिएक्शन मेरी ‘लैप्स इन जजमेंट’ (निर्णय लेने में बड़ी चूक) थी। मुझे उस वक्त हंसने के बजाय उस दर्शक की टिप्पणी को रोक कर उसका विरोध करना चाहिए था। मैं इसे अलग और सही तरह से भी हैंडल कर सकता था।

प्रणित ने ये भी स्पष्ट किया कि लाइव क्राउडवर्क शो में अक्सर कलाकार रीयल-टाइम में रिएक्ट करते हैं, लेकिन ये किसी भी तरह से महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा को सही ठहराने का बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा,कि मैं इस फीडबैक को गंभीरता से ले रहा हूं। मैं एक इंसान हूं और लगातार सीख रहा हूं। जब लोग मुझे मेरी गलती पर टोकते हैं, तो ये मुझे छोटा नहीं बनाता, बल्कि मुझे बेहतर कॉमेडियन और इंसान बनने में मदद करता है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि उन्होंने अपनी सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से उस वीडियो को हटा दिया है, ताकि इस तरह के गलत विचारों को और बढ़ावा न मिले।

क्या है सोशल मीडिया यूजर्स का कहना?

प्रणित के माफी मांगने के बाद फैंस के दो अलग-अलग पक्ष देखने को मिल रहे हैं। जहां प्रणित के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी गलती को मानकर माफी मांगी, वहीं दूसरा वर्ग अभी भी उनसे नाराज है। कुछ लोगों का मानना है कि ‘महिला सुरक्षा’ और ‘सम्मान’ के मुद्दे पर कॉमेडियन की चुप्पी या हंसी किसी भी तरह से सही नहीं है। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर वे उसी वक्त उस दर्शक को स्टेज पर टोंक देते, तो शायद वो एक मिसाल बन जाते।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...