1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. रोज खायें जामुन , शरीर के इन समस्याओं से हो जायेंगे दूर

रोज खायें जामुन , शरीर के इन समस्याओं से हो जायेंगे दूर

गर्मियों के मौसम में आप को सबसे ज्यादा जामुन बाजार में हर जगह दिखाई देगा। आप ​को तो पता ही है कि जामुन न केवल अपने स्वाद के लिए जाना जाता है

By Sudha 
Updated Date

गर्मियों के मौसम में आप को सबसे ज्यादा जामुन बाजार में हर जगह दिखाई देगा। आप ​को तो पता ही है कि जामुन न केवल अपने स्वाद के लिए जाना जाता है, बल्कि इसके कई लाभ भी हैं। गर्मी के महीनों में हमें जामुन खूब खाना चाहिये।

पढ़ें :- चाचा कर्नाटक में कांग्रेस विधायक, पिता DHO... डॉक्टर बेटी 6 महीने से सरकरी क्लीनिक नहीं गई, 70 हजार रूपये सैलरी मिलती रही

मधुमेह नियंत्रित में जामुन से फायदा

जामुन खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद हमारी हेल्प करता है। इसमें जाम्बोलिन और जाम्बोसिन नामक तत्व पाया जाता है। जो इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं और ग्लूकोज के स्तर को स्थिर रखते हैं।

पाचन में लाभ

जामुन खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। जामुन का सेवन करने से पेट के अल्सर और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है।

पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा

जामुन त्वचा और बालों में देता है पोषण

जामुन त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं।कुल मिलाकर जामुन बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिये गर्मी में इसको रोज अपने नाश्ते में शामिल करें। जामुन गर्मियों में बिकने वाला फल् होता है। यह फलों की रानी कहलाती है। इसलिये रोज—रोज जामुन खायें और हेल्थ की समस्या से दूर हो जायें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...