1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. रोज खाये मखाना दूर रहेंगी ये ​बीमारियां, जाने पूरी बात

रोज खाये मखाना दूर रहेंगी ये ​बीमारियां, जाने पूरी बात

मखाना खाना सभी को अच्छा लगता है मखाना खाने से कई बीमारी दूर हो जाती है। मखाना सेहत के लिये Best है मखाना को एक सुपरफूड भी कहा जाता है, इसके खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। बतादें कि मखाने में बहुत से प्रोटीन,फाइबर,कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक चीजे होती है।

By Sudha 
Updated Date

दोस्तों मखाना खाना सभी को अच्छा लगता है मखाना खाने से कई बीमारी दूर हो जाती है। मखाना सेहत के लिये Best है मखाना को एक सुपरफूड भी कहा जाता है, इसके खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। बतादें कि मखाने में बहुत से प्रोटीन,फाइबर,कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक चीजे होती है। जो हमारे शरीर को ताकत और देते है। इसके साथ ही हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ अमीनो एसिड भी होते हैं। जिसके खाने से पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है और शरीरिक कमजोरी भी दूर हो जाती हैं। अगर मखाना को सही तरीके से खाया जाये तो इसके बहुत ही फायेद मिलते हैं। वहीं डाइटिशियन श्वेता शाह पांचाल ने मखाने खाने फायेदे बताये हैं जो इस प्रकार है। जिसको आप भी फॉलों करेगे तो आपको इसका फायदा मिलेगा। मखाने स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका रोज—रोज उपयोग करने से यह हमें कई बीमारियों से बचा सकता है।

पढ़ें :- winter morning Warm water :  सर्दियों में सुबह उठ कर पिएं गर्म पानी, शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करें

मखाना खाने से ये बीमारियां होगी दूर

तनाव कम करता है
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड होते हैं, जो दिमाग को शांत रखने में हेल्प करता है। अगर रात में भुना मखाना खा लिया जाये तो आपके दिमाग को ताकत मिलेगा और आप दिमागी तनाव से बचे रहेंगे।

हड्डियों को मजबूत करता है
मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी है। रोजाना 1 मुट्ठी मखाने दूध के साथ खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
मखाना सेहत के लिये बहुत लाभदायक है और पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
कमजोरी दूर करता है
मखाना एक सुपरफूड होता है जो आपके शरीरिक कमजोरी को दूर करता है। आप अगर रोज अपने नाश्ते में शामिल करलें तो आपका शरीर ताकतवान हो जायेगा।

पढ़ें :- Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ मिशा जैन, तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...