1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा स्पीकर पर पेपर उछालने वाले विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

लोकसभा स्पीकर पर पेपर उछालने वाले विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भाषण को लेकर मंगलवार को जबरदस्त हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच लोकसभा में सांसदों से आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। स्पीकर को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया। लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। आठ सांसदों पर ये कार्रवाई हुई है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। वहीं, कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज, जानें कौन है नामजद?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  आज फिर से लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे (Former Army Chief Manoj Naravane in Lok Sabha) की अप्रकाशित किताब के उद्धरण को लेकर बोल रहे थे। इसे लेकर स्पीकर ने उन्हें बोलने से रोक दिया और दूसरे सांसदों को बोलने का मौक दे दिया। लेकिन हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। इसी बीच सांसदों ने स्पीकर की चेयर की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए।

दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा।

घटना के अनुसार, सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के कुछ सदस्यों ने अचानक कागज फाड़कर स्पीकर की ओर फेंके, जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई। स्पीकर ने इस व्यवहार को सदन की अनुशासनहीनता करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की। नियम 374 के तहत इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद वे सदन में बैठने, बहस करने या किसी भी कार्यवाही में भाग लेने से वंचित हो गए।

देखें किन सासंदो को किया गया निलंबित?

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले - हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम

डीन कुरियाकोस

किरण रेड्डी

अमरिंदर सिंह राजा वड़िग

मणिकम टैगौर

गुरजीत औजला

पढ़ें :- पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, कहा- FIR दर्ज होने तक नहीं जाएंगे

हिबी इडेन

वेंकेट रमन

प्रशांत पडोले

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...