1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty Care: न्यूड लिपस्टिक से निखारें अपनी सुंदरता, स्‍क‍िन टोन के ह‍िसाब से कैसे चुनें सही शेड? ये है पूरा गाइड

Beauty Care: न्यूड लिपस्टिक से निखारें अपनी सुंदरता, स्‍क‍िन टोन के ह‍िसाब से कैसे चुनें सही शेड? ये है पूरा गाइड

फ़ैशन  की दुनिया  में आय दिन बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपना लुक नही डीसाइड  कर पा रहे हैं।  आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो, जो ल‍िपस्‍ट‍िक न लगाता हो। इससे आपका लुक परफेक्‍ट लगता है। आपके च‍ेहरे की रंगत भी न‍िखर कर सामने आती है। आजकल मेकअप का सबसे ट्रेंडी हिस्सा बन चुका है न्यूड लिपस्टिक।आइए जानते हैं....

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फ़ैशन  की दुनिया  में आय दिन बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपना लुक नही डीसाइड  कर पा रहे हैं।  आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो, जो ल‍िपस्‍ट‍िक न लगाता हो। इससे आपका लुक परफेक्‍ट लगता है। आपके च‍ेहरे की रंगत भी न‍िखर कर सामने आती है। आजकल मेकअप का सबसे ट्रेंडी हिस्सा बन चुका है न्यूड लिपस्टिक।आइए जानते हैं….

पढ़ें :- पानी जैसे दूध से भी पाएं आइसक्रीम जैसा गाढ़ा दही, जानें सीक्रेट

स्‍क‍िन का टोन देखें

लिपस्टिक शेड चुनने से सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि आपकी स्किन का अंडरटोन कूल, वार्म या न्यूट्रल है। इसे जानने के लिए अपनी कलाई (wrist) की नसें (veins) देखें।

  • कूल अंडरटोन: अगर आपकी नसें नीली दिखती हैं और आपको सिल्वर ज्वेलरी ज्‍यादा अच्छी लगती है, तो आप कूल अंडरटोन के हैं। आपको गुलाबी या रोज (rosy) शेड्स वाली न्यूड लिपस्टिक चुननी चाहिए।
  • वार्म अंडरटोन: अगर आपकी नसें हरी दिखती हैं और आप पर गोल्डन ज्वेलरी अच्छी लगती है, तो आपका अंडरटोन वार्म है। आप पीच (peach), कैरामेल (caramel) या वार्म ब्राउन शेड्स ट्राई कर सकती हैं।
  • न्यूट्रल अंडरटोन: इसके अलावा अगर आपकी नसें नीली और हरी दोनों तरह की दिखती हैं और आप पर गोल्ड और सिल्वर दोनों तरह की ज्वेलरी पहनना चाहती हैं तो आप न्यूट्रल अंडरटोन के हैं। अपनी स्किन के अंडरटोन को जानने से आप ऐसी न्यूड लिपस्टिक चुन पाएंगी जो आपके चेहरे को डल या फीका नहीं द‍िखने देगा।

गोरी स्किन वालों के ल‍िए

हल्के बेज या ब्राउन शेड्स आपको डल दिखा सकते हैं। इसे चुनने के बजाय आप गुलाबी और पीच शेड्स ट्राई कर सकती हैं। ये शेड्स आपके लुक को एक नेचुरल ब्लश देंगे।

पढ़ें :- Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब

मीडियम या गेहुंआ स्किन के ल‍िए

आपको बता दें क‍ि इस तरह की स्किन टोन पर गुलाबी और ब्राउन, दोनों शेड्स अच्छे लगते हैं। आप वार्म पीच, कैरामेल बेज और रोजी ब्राउन जैसे शेड्स चुन सकती हैं। ये शेड्स आपकी स्किन के टोन को बैलेंस करते हैं और होंठों को भी एक अच्‍छा लुक म‍िलता है।

ऑलिव स्किन वालों के ल‍िए

इस स्किन टोन का अंडरटोन थोड़ा गोल्डन-ग्रीन होता है, जिस पर अर्थी (earthy) न्यूड्स बहुत ज्‍यादा ही पसंद क‍िए जाते हैं। आप वार्म मोका (mocha), टेराकोटा और सॉफ्ट कैरामेल ब्राउन जैसे शेड्स लगा सकती हैं। ये भी आपके लुक को न‍िखार देंगे।

डार्क स्किन

पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार

अगर आपने गलत शेड चुना तो ये आपके लुक को ब‍िगाड़ सकते हैं। चॉकलेट कलर ये शेड्स आपकी स्किन की नेचुरल खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

अपने होंठों के नेचुरल रंग को देखें

हर किसी के होंठों का रंग अलग होता है। कई लोगों के होंठ गुलाबी होते हैं तो कुछ के भूरे या पर्पल अंडरटोन वाले होते हैं। आप जब भी लिपस्टिक खरीदें तो उसे अपने हाथाें पर नहीं, बल्कि होंठों पर लगाकर ही देखें। इससे आप जान सकेंगी कि वो आपके होंठों के नेचुरल पिगमेंट के साथ कैसी दिखती हैं।

मैट या ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक

  • मैट न्यूड्स: ये लंबे समय तक टिकते हैं और मॉडर्न लुक देते हैं। लेकिन कभी-कभी ये होंठों को ड्राई दिखा सकते हैं।
  • ग्लॉसी या क्रीमी न्यूड्स: ये होंठों को चमकदार दिखाते हैं, जो रोजाना के लिए सही हैं।

 

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...