1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गूगल मैप के कारण छुटी नीट परीक्षा, बाप बेटे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लगाते रहे गुहार

गूगल मैप के कारण छुटी नीट परीक्षा, बाप बेटे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लगाते रहे गुहार

आर एन इटंर कॉलेज में पड़ा था जब उसकी लोकेश गूगल मैप पर देखी तो मुरादाबाद से कांठ रोड़ पर करीब 29 किलोमीटर दूर दिखा रहा था.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- गूगल मैप ने नीट परीक्षा सेंटर की लोकेशन गलत बताने पर कई परीक्षार्थीयों की परीक्षा छूट गयी. जिसकी वजह से परीक्षार्थी समय से अपने सेंटरो पर नही पहुँच पाए. गूगल मैप द्वारा आर एन इंटर कॉलेज की गलत लोकेशन बताने से परीक्षा छूट गयी. गूगल मेप ने आर एन इंटर कॉलेज की लोकेश कांठ रोड़ क्षेत्र में दिखा रहा था जबकि सेंटर मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में है.

पढ़ें :- IIMC exam script controversy: भारतीय जन संचार संस्थान का दावा, कहा- परीक्षा की लिपि तय करने का अधिकार सिर्फ हमारा

नीट की परीक्षा देने संभल दे आये फैजान ने बताया की उसका सेंटर आर एन इटंर कॉलेज में पड़ा था जब उसकी लोकेश गूगल मैप पर देखी तो मुरादाबाद से कांठ रोड़ पर करीब 29 किलोमीटर दूर दिखा रहा था. जब उस सेंटर पर पहुचे तो पता चला की मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कंपनी बाग में यह सेंटर है. डेढ़ बजे तक सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेना था फैजन 10 मिनट लेट हो गया जिसकी वजह से उनको प्रवेश नहीं लिया. कॉलेज गेट के अंदर तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारीयों से प्रवेश के लिए बार बार गुहार लगाते रहे लेकिन उनको प्रवेश नहीं दिया गया.

वही सार्थक को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला उसका कहना है पहले परीक्षा दी तो पेपर लीक हो गया अब दुबारा परीक्षा देने आये तो गूगल मैप की वजह से सेंटर पर समय से नहीं पहुंच पाया. एक साल पूरा बारबाद हो गया.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी....NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...